facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cyclone Dana: सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को जगन्नाथ मंदिर में नहीं जाने की सलाह

Advertisement

पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस स्वैन ने कहा कि महीने भर कार्तिक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं समेत सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर आने से बचना चाहिए।

Last Updated- October 24, 2024 | 3:00 PM IST
jagganath temple
Representative Image

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के ओडिशा तट की ओर बढ़ने के मद्देनजर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में न जाने की सलाह दी तथा 12वीं शताब्दी के इस मंदिर पर आपदा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए तैयारियां तेज कर दीं।

पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस स्वैन ने कहा कि महीने भर कार्तिक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं समेत सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर आने से बचना चाहिए। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने एक बयान में कहा कि मंदिर में दैनिक अनुष्ठानों को कायम रखते हुए उसकी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि तूफान ‘दाना’ के शुक्रवार को तड़के तटीय क्षेत्र पर पहुंचने के दौरान पुरी जिले में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जिले में भारी बारिश होने की भी संभावना है। मंदिर को तेज हवाओं और बारिश से बचाने के लिए प्रशासन ने मंदिर के दरवाजों और खिड़कियों की जांच की है। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि पुरी के बाहर से आने वाले भक्तों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। बुजुर्ग महिलाओं और कार्तिक व्रत रखने वालों के लिए भी विशेष उपाय किए गए हैं।

प्रशासन ने चक्रवात में सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए कदम उठाए हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिजली कटौती की स्थिति में पंप और जेनरेटर सेट अन्य उपकरणों के साथ तैयार रखे गए हैं।

श्री जगन्नाथ मंदिर के अलावा, जिला प्रशासन और एएसआई ने कोणार्क में 13वीं शताब्दी के सूर्य मंदिर में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। एएसआई ने कोणार्क मंदिर को दो दिन के लिए बंद कर दिया है, जबकि जिला पुलिस ने सभी पर्यटकों को समुद्र तटों पर जाने से रोक दिया है।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 3:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement