facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

चक्रवात ‘Dana’ का कहर: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, 150 से अधिक ट्रेन रद्द

Advertisement

Cyclone Dana: यह तूफान 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा तट को पार कर पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचने की संभावना है।

Last Updated- October 23, 2024 | 7:39 AM IST
IRFC OFS
Representative Image

पश्चिम बंगाल में चक्रवात और तूफान की आशंका के चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हाल ही में चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल के कई जिलों में गंभीर रूप धारण कर सकता है। यह तूफान 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा तट को पार कर पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचने की संभावना है।

ट्रेनें हुई रद्द

गंभीर चक्रवाती तूफान के 25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की आशंका के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) क्षेत्र से गुजरने वाली 150 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी एसईआर के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।

उन्होंने बताया कि रद्द की गई ट्रेन में हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस, कामाख्या-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-भुवनेश्वर शताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। 

एसईआर के एक अधिकारी ने बताया कि 23 से 25 अक्टूबर के बीच प्रस्थान करने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो और भी ट्रेनें रद्द की जा सकती हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) का क्षेत्र पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में फैला हुआ है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 7:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement