facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cyclone Michaung: IMD ने हल्की बारिश की संभावना जताई, चेन्नई के लिए राहत की ख़बर

Advertisement

IMD के ताजा बुलेटिन में बताया गया है कि तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी।

Last Updated- December 05, 2023 | 9:22 AM IST
Chennai Floods

उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार सुबह अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के बाद वर्षा में कमी आने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। चक्रवात ‘मिगजॉम’ के कारण चेन्नई और आसपास के जिलों में सोमवार को बाढ़ ने तबाही मचा दी जिससे जनजीवन बाधित हो गया। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी का पूर्वानुमान एक राहत का समाचार है। चेन्नई के कुछ हिस्सों के निवासियों ने मंगलवार तड़के से बारिश नहीं होने की सूचना दी और बताया कि उनके क्षेत्रों में बिजली सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, लेकिन शहर में रेल सेवा निलंबित है।

आईएमडी के ताजा बुलेटिन में बताया गया है कि तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी। तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में मंगलवार को दूर दराज के स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त पांच दिसंबर को उत्तरी तटीय एवं निकटवर्ती दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर असाधारण रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण आंध्र प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु तटों के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ पिछले छह घंटों में सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह भारतीय समयानुसार सोमवार देर रात ढाई बजे नेल्लोर से 20 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व, चेन्नई से 170 किलोमीटर उत्तर, बापटला से 150 किलोमीटर दक्षिण और मछलीपट्टनम से 210 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था।

आईएमडी ने बताया कि तूफान के उत्तर की ओर लगभग समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ने तथा नेल्लोर एवं मछलीपट्टनम के बीच बापटला के पास दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से मंगलवार पूर्वाह्न को गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरने की संभावना है। इस दौरान 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 9:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement