facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cyclone Remal: बंगाल के तटीय इलाकों से 1 लाख लोगों को हटाया गया, भारी बारिश के बीच चलेगी 120 km/h की रफ्तार से हवा!

Advertisement

IMD के अधिकारी ने बताया कि इन प्रयासों में तेजी लाने के लिए, राज्य आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 16-16 बटालियन को तटीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

Last Updated- May 26, 2024 | 8:56 PM IST
Cyclone Remal: P. 1 lakh people were evacuated from the coastal areas of Bengal, wind will blow at a speed of 120 km/h amid heavy rains Cyclone Remal: प. बंगाल के तटीय इलाकों से 1 लाख लोगों को हटाया गया, भारी बारिश के बीच चलेगी 120 km/h की रफ्तार से हवा
हावड़ा के शालीमार रेलवे स्टेशन पर चक्रवात रेमल के पहुंचने से पहले एहतियात के तौर पर एक रेलकर्मी ने ट्रेन को जंजीरों से ट्रैक पर बांध दिया

Cyclone Remal Update IMD: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गंभीर चक्रवात ‘रेमल’ के आसन्न प्रभाव से निपटने के लिए एहतियाती उपायों के तहत सुंदरबन और सागर द्वीप सहित तटीय क्षेत्रों से लगभग 1.10 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित आश्रयों तक पहुंचाया जा रहा है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि इन प्रयासों में तेजी लाने के लिए, राज्य आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 16-16 बटालियन को तटीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया, “तटीय क्षेत्रों से 1.10 लाख लोगों को सुरक्षित आश्रयों में स्थानांतरित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इन लोगों में से एक बड़ी संख्या दक्षिण 24 परगना जिले, विशेष रूप से सागर द्वीप, सुंदरबन और काकद्वीप से है।”

इसके अलावा, राज्य सरकार ने लगभग 5.40 लाख तिरपाल वितरित किए हैं और इन जिलों में सूखा राशन, पाउडर दूध और पीने के पानी के पाउच की उपलब्धता सुनिश्चित की है, जिससे आसन्न संकट के लिए तैयारी सुनिश्चित हो सके।

अधिकारी ने कहा, “हमारे जिला प्रबंधन दल पूरी तरह से सक्रिय हैं और उभरती स्थिति से निपटने के लिए चौबीस घंटे काम कर रही हैं।”

स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के लिए राज्य सचिवालय में एक केंद्रीकृत नियंत्रण इकाई स्थापित की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, ‘रेमल’ एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और रविवार आधी रात तक बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच टकराने की ओर अग्रसर है। इसके प्रभाव में 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

चक्रवात के चलते तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि कोलकाता और इसके आसपास भारी वर्षा हो सकती है। तटीय क्षेत्रों, विशेषकर दीघा, शंकरपुर और ताजपुर में अधिकारियों ने परामर्श जारी करके पर्यटकों से होटल खाली करने और एहतियात के तौर पर समुद्र में जाने से परहेज करने का आग्रह किया है।

अधिकारी ने कहा, “हमने इन लोकप्रिय समुद्री तट स्थलों पर एनडीआरएफ की टीमों के साथ अपनी राज्य और जिला आपदा इकाइयों को तैनात किया है। अधिकांश होटलों को खाली करा लिया गया है और समुद्र तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है। व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।’’

चिंता व्यक्त करते हुए, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने आसन्न चक्रवात की तैयारियों का आकलन करने के लिए दोपहर में अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि चक्रवात के बाद के परिदृश्यों से निपटने के लिए लगभग 15,000 निकाय कर्मचारियों को तैनात किया गया है। हकीम ने पूरी रात सतर्क रहने और स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखने की प्रतिबद्धता जतायी। कोलकाता पुलिस ने अपने नागरिकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर की भी घोषणा की है।

Advertisement
First Published - May 26, 2024 | 8:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement