facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चक्रवात ‘तेज’ भीषण चक्रवाती तूफान में बदला

Advertisement

भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Last Updated- October 22, 2023 | 4:42 PM IST
cyclone

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज’ रविवार को बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया और यह यमन-ओमान तटों की ओर बढ़ रहा है।

आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर को दोपहर के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है। भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इसने एक बयान में कहा, ‘‘भीषण चक्रवाती तूफान ‘तेज’ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। रविवार सुबह 8:30 बजे यह सोकोट्रा (यमन) से लगभग 160 किमी पूर्व-दक्षिण, सलालाह (ओमान) से 540 किमी दक्षिण-पूर्व और अल ग़ैदाह (यमन) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।

यह भी पढ़ें : टला नहीं Covid-19 का खतरा! देशभर में 22 नए मामले सामने आए

आईएमडी ने यह भी कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव सोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। बयान में कहा गया कि इसके बाद अगले तीन दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement