facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साइरस मिस्त्री की परिसंप​त्ति पत्नी और बेटों में हो सकती है विभाजित, मिस्त्री परिवार की संयुक्त संप​त्ति लगभग 27.3 अरब डॉलर

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 8:02 PM IST
cyrus mystry

अरबपति मिस्त्री परिवार की परिसंप​त्तियों का स्वामित्व बदलने वाला है। पिछले साल सितंबर में साइरस मिस्त्री का निधन हो गया था। सूत्रों से पता चला है कि अब उनकी परिसंप​त्तियां जल्द ही उनकी पत्नी रोहिका और बेटों – फिरोज तथा जहान के बीच विभाजित हो सकती हैं।

इस पुनर्गठन में टाटा संस में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी शामिल होगी, जो मौजूदा समय में साइरस मिस्त्री के नाम है और उनकी निवेश कंपनी साइरस इन्वेस्टमेंट्स से जुड़ी हुई है।

इस घटनाक्रम से जुड़े एक अ​धिकारी ने कहा कि यह परिसंप​त्ति पुनर्गठन साइरस के बड़े भाई शापूर मिस्त्री के मार्गदर्शन में परिवार के वकीलों तथा ऑडिटरों की मदद से किया जा रहा है। अ​धिकारी ने कहा, ‘शापूर यह सुनि​श्चित कर रहे हैं कि साइरस परिवार में हर कोई नए ढांचे के साथ सहज और अनुकूल महसूस करे तथा किसी को कोई ​शिकायत न हो।’

मिस्त्री परिवार को इस संबंध में भेजे गए ईमेल संदेश का कोई जवाब नहीं मिला है।

ब्लूमबर्ग के अनुमानों के अनुसार, मिस्त्री परिवार की संयुक्त संप​त्ति 27.3 अरब डॉलर पर अनुमानित है, जिसमें टाटा संस में उनकी 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी भी शामिल है।

पलोनजी मिस्त्री का निधन पिछले साल जून में हो गया था। उन्होंने करीब एक दशक पहले अपने दो बेटों – शापूर और साइरस के बीच अपनी संप​त्ति समान रूप से विभाजित की थी।

सूत्रों का कहना है कि परिवार किसी तरह के जटिल और चुनौतीपूर्ण ढांचे से छुटकारा पाने के लिए पारिवारिक व्यवसाय का पुनर्गठन करने की भी योजना बना रहा था। निर्माण दिग्गज शापूरजी पलोनजी ऐंड कंपनी (एसपीसीपीएल) ने यूरेका फोर्ब्स, स्टर्लिंग ऐंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, और एसपी जम्मू उधमपर हाइवे में अपनी हिस्सेदारी बेचकर 11,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया था।

समूह ने एसपीसीपीएल का परिचालन एलऐंडटी की तरह निर्माण कंपनी के तौर पर करने के लिए अपने व्यावसायिक ढांचे को आसान बनाने का प्रस्ताव रखा, जबकि हो​ल्डिंग कंपनी अन्य इकाइयों के लिए परिचालन करेगी। अगले एक साल के दौरान यह पुनर्गठन प्रमुख कंपनी के लिए व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा और समूह का कर्ज घटाने में भी सहायक साबित होगा।

इस घटनाक्रम से जुड़े एक अ​धिकारी ने कहा कि योजना के मुताबिक गैर-जरूरी व्यवसायों में हिस्सेदारी बेचने और हो​ल्डिंग ढांचा साफ-सुथरा बनाने के ​प्रयास में एसपीसीपीए के स्वामित्व वाली कई छोटी कंपनियों का विलय समाप्त किया जा रहा है।

समूह के कई व्यवसाय सहायक इकाइयों, संयुक्त उपक्रमों के तौर पर एसपीसीपीएल के अधीन है और उनकी बाजार वैल्यू अच्छी है।

मिस्त्री परिवार ने टाटा समूह के साथ अपना विवाद सुलझाने के लिए बैंकरों के साथ भी बातचीत की है। साइरस को टाटा संस बोर्ड द्वारा टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद अक्टूबर 2016 में यह विवाद गहरा गया था।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement