facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेटा का उपयोग करने वाले प्लेटफॉर्मों के लिए बड़ा बदलाव लगाएगा डेटा सुरक्षा विधेयक, भ्रमित होने की जरूरत नहीं: चंद्रशेखर

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 4:48 PM IST
Rajeev Chandrashekhran

आगामी डिजिटल निजी डेटा संरक्षण विधेयक (Data Protection Bill) भारत में उन प्लेटफॉर्मों के काम करने के तरीकों में ‘व्यापक बदलाव’ लाएगा, जो लंबे समय से निजी डेटा (पर्नल डेटा) का दुरुपयोग करते रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह बात कही है।

सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री चंद्रशेखर ने साक्षात्कार में सरकार द्वारा नियुक्त तथ्य जांच निकाय को लेकर जताई जा रही चिंताओं को भी दूर किया और कहा कि यह कदम सेंसरशिप के बारे में बिल्कुल नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था केंद्र को मौका देती है कि वह किसी भी गलत सूचना का जवाब दे, जो लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि गलत सूचना को बोलने की आजादी के अधिकार के साथ भ्रमित नहीं करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि गलत सूचना 10-15 गुना तेजी से फैलती हैं और दर्शकों तक सच्चाई की तुलना में 20-50 गुना अधिक पहुंचती है।

Also read: साइबर अपराधी लगातार बढ़ा रहे खतरे, बीते साल भारत में 31 फीसदी बढ़े मालवेयर हमले: रिपोर्ट

चंद्रशेखर ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में अगर कोई सरकार के बारे में कुछ गलत कहता है, घृणा पैदा करने या हिंसा भड़काने के लिए कोई गलत बात फैलाता है तो ‘सरकार के पास यह कहने का अवसर होने चाहिए कि यह सच नहीं है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए कोई सेंसरशिप नहीं है, मुक्त भाषण पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यह केवल झूठ को स्पष्ट रूप से झूठ कहने के लिए है।’ उन्होंने कहा कि इस बारे में भ्रमित नहीं होना चाहिए कि यह कदम मुक्त भाषण के खिलाफ है।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 4:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement