facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DDA अगले महीने प्लॉट, मोबाइल टावर साइट की ई-नीलामी करेगा आयोजित

Advertisement

डीडीए ने 50 संस्थागत प्लॉट या भूखंड के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

Last Updated- October 18, 2023 | 12:44 PM IST
DDA

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अगले महीने प्रमुख स्थलों पर प्लॉट, दुकानों, कियोस्क और मोबाइल टावर साइट और अन्य संपत्तियों की नीलामी करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी सात से नौ नवंबर तक आयोजित की जाएगी। डीडीए ने 50 संस्थागत प्लॉट या भूखंड के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

इनमें लीजहोल्ड आधार पर 20 धार्मिक स्थल, 12 औद्योगिक प्लॉट, 46 आवासीय भूखंड, दो समूह आवास भूखंड, 28 वाणिज्यिक भूखंड और रोहिणी में 19 छोटे आकार के आवासीय प्लॉट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : खरीदना चाहते हैं खुद का घर? भारत सरकार दिवाली पर कर सकती है बड़ा ऐलान

इसके अलावा दो सीएनजी/हरित ईंधन साइट और चार गैस गोदामों तथा 145 फ्रीहोल्ड निर्मित दुकानों, 13 फ्रीहोल्ड जनक प्लेस दुकानों, 15 कियोस्क, 16 मोबाइल टावर साइट तथा 105 समारोह स्थलों के लिए भी बोलियां आमंत्रित की गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह डीडीए की बड़ी ई-नीलामी का 18वां चरण है। डीडीए ने इस नीलामी से संबंधित पूछताछ के लिए नागरिक सुविधा केंद्र, विकास सदन में एक हेल्प डेस्क बनाया है। हेल्प डेस्क से सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 12:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement