facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kuno नेशनल पार्क में एक माह में दूसरे चीते की मौत, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में मचा हड़कम्प

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 2:03 PM IST
Project Cheetah: The second phase to commence in shadow of deaths

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno national park) में एक नर चीते की मौत हो गई है। एक माह के भीतर कूनो में चीते की मौत की यह दूसरी घटना है, इससे पहले मार्च में साशा नामक मादा चीते की किडनी के संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।

वन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब नौ बजे चिकित्सा टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में चीता सुस्त नजर आया। टीम को देखकर उसने लड़खड़ाकर चलने की कोशिश की। कुछ ही घंटों बाद वह अचेत हो गया और उसे इलाज के लिए अलग किया गया जहां शाम मौत हो गई। एक दिन पहले वह चिकित्सा टीम को एकदम स्वस्थ हालत में मिला था।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छह वर्षीय नर चीते उदय की मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगी।

उल्लेखनीय है कि नामीबिया से पहली खेप में 8 चीते कूनो लाए गए थे जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत सितंबर में अपने जन्मदिन पर बाड़े में छोड़ा था। उसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए। दो चीतों की मौत के बाद अब कूनो में 18 वयस्क चीते बचे हैं। नामीबिया से पहले दौर में आये चीतों में से एक सियाया (नया नाम ज्वाला) ने पिछले दिनों चार बच्चों को जन्म दिया था जिनकी देखभाल की जा रही है।

इससे पहले मादा साशा की हुई थी मौत

बता दें मार्च में चीता साशा की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। विशेषज्ञों ने किडनी में इंफेक्शन से मौत होने का कारण बताया था। वहीं, 23 जनवरी सुबह अचानक चीता उदय की अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ। उसकी शाम चार बजे मौत हो गई। अभी चीता उदय की मौत को लेकर विशेषज्ञों की तरफ से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement