facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CPSE में नियमित कर्मचारियों की संख्या घटी, ठेके पर काम करने वालों में 8.8% की बढ़ोतरी

Advertisement

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) में वित्त वर्ष 24 में नियमित कर्मचारियों की संख्या 3.14 प्रतिशत कम होकर 8,14,018 रह गई है।

Last Updated- December 25, 2024 | 11:51 PM IST
Regular employees in CPSEs dropped 3.1% to 0.81 million in FY24: Survey CPSE में नियमित कर्मचारियों की संख्या घटी, ठेके पर काम करने वालों में 8.8% की बढ़ोतरी

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) में वित्त वर्ष 24 में नियमित कर्मचारियों की संख्या 3.14 प्रतिशत कम होकर 8,14,018 रह गई है। इसी दौरान ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 8.8 प्रतिशत बढ़कर 7,04,565 पहुंच गई है। इसी सप्ताह जारी सीपीएसई के सर्वे में यह बात कही गई। इसमें बताया गया है कि इस क्षेत्र में कुल 15 लाख लोग कार्यरत हैं और इनमें 2.05 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 24 के दौरान कुशल कामगारों की हिस्सेदारी 81.06 प्रतिशत (659,812) रही। पावर ट्रांसमिशन, भारी एवं मध्यम इंजीनियरिंग और दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सबसे अधिक कुशल नियमित कार्यबल है। जबकि औद्योगिक एवं उपभोक्ता वस्तु, व्यापार एवं मार्केटिंग तथा कोयला क्षेत्र में ऐसे कर्मियों की संख्या सबसे कम है।

वित्त वर्ष 24 के दौरान सीपीएसई में कुल कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 9.5 प्रतिशत दर्ज की गई और पिछले साल के 74,867 से बढ़कर यह संख्या 77,625 पहुंच गई। कुल महिला कामगारों में 31.0 प्रतिशत प्रबंधकीय अथवा कार्यकारी पदों पर कार्यरत हैं जबकि 9 प्रतिशत सुपरवाइजर जैसी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। इसके अलावा 59.3 प्रतिशत कर्मचारी वर्ग में आती हैं। कोयला, रक्षा उत्पादन और दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सबसे ज्यादा महिलाएं कार्यरत हैं।

इनके अलावा 31 मार्च 2024 तक सीपीएसई में 17,242 दिव्यांगजन कार्यरत थे, जो कुल कार्यबल का 2.13 प्रतिशत है। इसी प्रकार एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की हिस्सेदारी भी अच्छी खासी है। कुल कर्मचारियों में आरक्षित वर्गों से 4,45,000 लोग कार्यरत हैं।

Advertisement
First Published - December 25, 2024 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement