facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Accident: घटना के समय युवती के साथ थी उसकी सहेली, पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 1:20 PM IST
Delhi Sultanpuri Accident
PTI

राष्ट्रीय राजधानी के कंझावला में रविवार को हुई घटना की जांच में पता चला है कि पीड़ित युवती अकेली नहीं थी बल्कि उसकी एक सहेली उसके साथ थी, जो डर के कारण मौके से भाग गई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती की सहेली को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

पुलिस के अनुसार, कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई थी।

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में युवती नव वर्ष की एक पार्टी में शामिल होने के बाद, देर रात करीब पौने दो बजे एक होटल से निकलती नजर आ रही है। वह गुलाबी रंग की और उसकी सहेली लाल रंग की टी-शर्ट पहने थी। शुरु में उसकी सहेली स्कूटी चला रही थी और युवती पीछे बैठी थी।

पुलिस के अनुसार, फुटेज में बाद में युवती स्कूटी चलाती और उसकी सहेली पीछे बैठी नजर आ रही है। पुलिस ने बताया कि उसकी सहेली को मामूली चोटें आई थीं और वह घटना के बाद मौके से भाग गई, जबकि युवती कार के नीचे फंस गई जो उसे घसीटते ले गई।

पुलिस के अनुसार, कार उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई और बाद में कंझावला में सड़क पर उसका निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। युवती अपने परिवार में अकेली कमाने वाली थी। पुलिस ने बताया कि जांच दल आरोपियों को मौके पर ले जाकर घटनाक्रम को दोहराने की कोशिश कर सकता है ताकि तमाम कड़ियां जुड़ सकें। कार में कथित तौर पर सवार पांच लोगों के खिलाफ सोमवार को गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस पर जांच में ढुलमुल रवैया अपनाने के आरोप लग रहे हैं। चिकित्सकीय बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया है, जिसकी रिपोर्ट में ही पता चलेगा कि युवती के साथ बलात्कार हुआ या नहीं। इस घटना को लेकर आक्रोश बढ़ने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है और उससे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है। मामले में गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को अदालत ने सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

प्रथम दृष्टया संदेह है कि आरोपी घटना के समय नशे में थे। सूत्रों ने बताया कि उनके रक्त के नमूने चिकित्सकीय जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि वे घटना के समय नशे में थे या नहीं।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement