facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच Delhi AIIMS ने अपने कर्मचारियों को मास्क पहनने की दी सलह

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 3:28 PM IST
Delhi AIIM

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एक परामर्श जारी कर अस्पताल के सभी कर्मचारियों के लिए परिसर के अंदर मास्क पहनना और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना अनिवार्य कर दिया है।

आठ अप्रैल को जारी परामर्श में कहा गया है, ‘‘कार्यस्थल पर पुन: उपयोग किए जा सकने वाले कपड़े के फेस कवर/सर्जिकल मास्क का उपयोग करना चाहिए। कार्यस्थल की उचित सफाई और बार-बार स्वच्छता सुनिश्चित करें, विशेष रूप से अक्सर स्पर्श की जाने वाली सतहों की।’’

परामर्श के अनुसार, कैंटीन या कार्यालयों में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने से बचना चाहिए। इसमें कहा गया है, ‘‘सभी कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बुखार, श्वसन संबंधी समस्या और अस्वस्थ महसूस होने पर लक्षणों पर ध्यान दें… और डॉक्टर की सलाह से पृथकवास का पालन करें और कोविड-19 की जांच करवाएं।’’

इसमें कहा गया है कि जिन लोगों को अधिक जोखिम है, उनमें बुजुर्ग कर्मचारी, गर्भवती कर्मचारी और जो बीमारियों से ग्रसित हैं, वह लोग शामिल हैं। इन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के वैश्विक मामलों में वृद्धि के मद्देनजर और बीमारी के नए प्रकोप को रोकने के लिए, अस्पताल के सभी कर्मचारियों को कोविड-19 के उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी जाती है। परामर्श में छींकते और खांसते समय नाक और मुंह को कोहनी, रूमाल या अन्य चीजों से ढंकने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और शारीरिक दूरी बनाए रखने और दिशा-निर्देशों के अनुसार भवन/कमरे में सख्त कीटाणुशोधन के उपयोग संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। इसमें विशेष रूप से कैंटीन में भीड़ करने से बचने की सलाह दी गई है।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘कार्यालय परिसर में आगंतुकों के प्रवेश को अधिकतम सीमा तक हतोत्साहित करें। केवल उन आगंतुकों को अनुमति दी जानी चाहिए जिनके पास कार्यालय की उचित अनुमति है या कोई किसी से अनिवार्य रूप से मिलने आया हो। उचित जांच के बाद ऐसे लोगों को अनुमति दी जानी चाहिए।’’

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement