facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Air Pollution: राजधानी जहरीली धुंध की चादर से ढंकी, कुछ इलाकों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा

Advertisement

सोमवार को शाम चार बजे तक दर्ज पिछले 24 घंटे का औसत AQI 381 था, जो देश में दूसरा सबसे अधिक AQI है।

Last Updated- November 05, 2024 | 11:53 AM IST
Delhi Air Pollution: The capital covered with a blanket of poisonous smog, AQI reached 'severe' category in some areas राजधानी जहरीली धुंध की चादर से ढंकी, कुछ इलाकों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा

Delhi Air Pollution: दिल्ली में मंगलवार को भी प्रदूषण का स्तर अधिक रहा और कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 384 दर्ज किया गया। सोमवार को शाम चार बजे तक दर्ज पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई 381 था, जो देश में दूसरा सबसे अधिक एक्यूआई है।

हर घंटे वायु गुणवत्ता की जानकारी देने वाले CPCB के ‘समीर ऐप’ के अनुसार, 38 निगरानी केंद्रों में से 13 में एक्यूआई 400 से अधिक यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। ये केंद्र हैं आनंद विहार, अशोक विहार, द्वारका, एनएसआईटी द्वारका, नेहरू नगर, मोती मार्ग, सोनिया विहार, विवेक विहार, वजीरपुर, रोहिणी, पंजाबी बाग, मुंडका और जहांगीरपुरी।

CPCB के अनुसार, वायु गुणवत्ता का 400 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में रहना हवा के जहरीली होने का संकेत है जो स्वस्थ लोगों को प्रभावित करता है तथा पहले से बीमार लोगों पर गंभीर असर डालता है।

Also read: त्योहारों की खुमारी में टॉप गियर में दौड़े बाइक और स्कूटर

एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार, 0-50 की श्रेणी में एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत था। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

Advertisement
First Published - November 5, 2024 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement