facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, 13 निगरानी केंद्रों पर इंडिकेटर ‘रेड जोन’ में

Advertisement

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान किया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Last Updated- October 18, 2024 | 6:27 AM IST
Delhi Pollution

Delhi Air Pollution: दिल्ली वासियों को लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी ‘खराब’ वायु गुणवत्ता का सामना करना पड़ा और राष्ट्रीय राजधानी में 13 निगरानी केंद्रों पर संकेतक ‘रेड जोन’ में रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 13 (वायु गुणवत्ता) निगरानी केंद्रों — अशोक विहार, द्वारका सेक्टर 8, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, रोहिणी, बवाना, बुराड़ी, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, ओखला फेज 2, शादीपुर और विवेक विहार — में ‘रीडिंग’ 300 से ऊपर दर्ज की गई।

समग्र वायु गुणवत्ता लगातार चौथे दिन भी ‘खराब’ श्रेणी में रही तथा शाम 4 बजे 24 घंटे की औसत ‘रीडिंग’ 285 दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में दिनभर बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार को सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत और 55 प्रतिशत के बीच रही, जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Also read: दीवाली से पहले प्याज में लगी आग बुझाने महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंचेगी कांदा एक्सप्रेस, पहली बार ऐसा कर रही सरकार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान किया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक को ‘मध्यम’, 201 से 300 तक को ‘खराब’, 301 से 400 तक को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक को ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 6:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement