facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi AQI Today: दिल्ली में हवा हुई बेहतर, लेकिन 31 अक्टूबर तक प्रदूषण बढ़ने की संभावना

Advertisement

Delhi AQI Today: शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में अनुकूल हवाओं के चलते वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अब भी 'खराब' कैटेगरी में बना हुआ है।

Last Updated- October 26, 2024 | 12:07 PM IST
Delhi AQI
Weather: Smog in Delhi

Delhi AQI Today: दिवाली का त्योहार करीब आते ही दिल्ली वालों को प्रदूषण के मामले में कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है। आज, 26 अक्टूबर 2024, को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)में सुधार देखने को मिला है, जबकि कल यानी 25 अक्टूबर 2024 को यह 283 था। यानी, प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन दिल्ली की हवा अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे दिवाली करीब आएगी, प्रदूषण का स्तर फिर से खराब हो सकता है।

दिल्ली की हवा में सुधार, लेकिन एक्यूआई अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में

शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में अनुकूल हवाओं के चलते वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अब भी ‘खराब’ कैटेगरी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का AQI सुबह 9 बजे 227 था, जबकि शुक्रवार सुबह ये 281 था। शाम 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI 270 दर्ज किया गया।

पिछले चार दिन बेहद खराब, अब सुधार

राजधानी में लगातार दूसरे दिन हवा की क्वालिटी बेहतर हुई है। पिछले चार दिनों तक AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में था, लेकिन अब इसमें कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, मुंडका और आनंद विहार जैसे इलाकों में शनिवार को भी AQI ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में ही दर्ज हुआ।

AQI के अलग-अलग स्तर

  • 0-50: अच्छा
  • 51-100: संतोषजनक
  • 101-200: मध्यम
  • 201-300: खराब
  • 301-400: बेहद खराब
  • 401-500: गंभीर

प्रदूषण फिर बढ़ने की संभावना

दिल्ली की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (EWS) के मुताबिक, अगले एक-दो दिन तक हवा अनुकूल रह सकती है। लेकिन इसके बाद मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण 2-3 दिनों में फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 31 अक्टूबर तक AQI 400 तक पहुंच सकता है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली का तापमान और मौसम की जानकारी

शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.6°C दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1 डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह 8:30 बजे राजधानी में आर्द्रता का स्तर 68% था। दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 34°C के आसपास रह सकता है।

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 11:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement