facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi AQI Today: दीवाली पर हुई जमकर आतिशबाजी, फिर खराब हुई दिल्ली की हवा

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, Delhi-NCR में आज सुबह (13 नवंबर) वायु गुणवत्ता का स्तर 300 पर पहुंच गया है।

Last Updated- November 13, 2023 | 11:21 AM IST
Weather: Pollution in Delhi
Weather: Pollution in Delhi

Delhi Pollution Today: दिल्ली-NCR में पटाखों पर लगे प्रतिबंध के बावजूद दीवाली के मौके पर जमकर आतिशबाजी हुई। पटाखों के कारण एक बार फिर से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण का लेवल फिर ‘खराब’ श्रेणी में आ गया। पटाखे जलने से दिल्ली-एनसीआर में चारों तरफ धुआं देखने को मिल रहा है। इससे Visibility भी काफी कम हो गई है। लोगों को 100 मीटर तक देखने में भी दिक्कत हो रही है।

जानें आज का एयर क्वालिटी इंडेक्स

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, Delhi-NCR में आज सुबह (13 नवंबर) वायु गुणवत्ता का स्तर 300 पर पहुंच गया है। आनंद विहार में AQI 296, आरके पुरम में 290, पंजाबी बाग में 280 और आईटीओ में 263 रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पटाखों पर लगे प्रतिबंध का किया गया उल्लंघन

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता और अधिक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में जा सकती है। ऐसा अनुमान है कि आज रात तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 अंक से अधिक जा सकता है। इसके अलावा, 14 नवंबर को एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ श्रेणी में जा सकती है।

जानें AQI के कितने लेवल होते हैं?

0 से 50 के बीच AQI को अच्छा (Good) माना जाता है। वहीं, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’ (Satisfactory), 101 और 200 के बीच ‘Moderate’ मानते हैं। लेकिन 201 और 300 के बीच खराब (Poor), 301 और 400 के बीच बहुत खराब (Very Poor), 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘गंभीर प्लस’ (Severe Plus) माना जाता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली प्रदूषण: खुले में अपशिष्ट जलाने पर MCD ने काटे 383 चालान

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement