facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Bomb Threat: क्लस्टर बस में बम की धमकी से मची अफरा-तफरी, दिल्ली पुलिस को नहीं मिला कुछ

Advertisement

बाहरी दिल्ली के नजफगढ़ मोड़ इलाके में शनिवार देर रात एक क्लस्टर बस में बम होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई।

Last Updated- July 28, 2024 | 9:23 AM IST
Visual from the spot (ANI)

बाहरी दिल्ली के नजफगढ़ मोड़ इलाके में शनिवार देर रात एक क्लस्टर बस में बम होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात 11.55 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि रूट नंबर 961 (नरेला से नजफगढ़ के बीच) पर चलने वाली एक क्लस्टर बस में बम होने की आशंका है।

अधिकारियों के मुताबिक, बस चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और स्थानीय पुलिस को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया। अधिकारियों के अनुसार, बम की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियों के साथ ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्तों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि बस में तारों से लिपटी एक वस्तु बरामद हुई है, लेकिन उसकी जांच अभी जारी है।

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 9:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement