facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Delhi Cabinet Ministers: रेखा गुप्ता होंगी CM; प्रवेश वर्मा से लेकर कपिल मिश्रा तक… दिल्ली कैबिनेट का हिस्सा होंगे ये 6 विधायक

दिल्ली की नई सरकार में प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) और कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) सहित छह कैबिनेट मंत्री होंगे और उन्हें गुरुवार दोपहर को पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Last Updated- February 20, 2025 | 10:03 AM IST
Delhi Cabinet Ministers: Rekha Gupta will be CM; From Parvesh Verma to Kapil Mishra… these MLAs will be part of Delhi Cabinet

Delhi Cabinet Ministers: दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य आज यानी गुरुवार, 20 फरवरी को दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मौजूदगी में रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में शपथ लेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता में वापसी होगी। दिल्ली की नई सरकार में प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) और कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) सहित छह कैबिनेट मंत्री होंगे और उन्हें गुरुवार दोपहर को पद की शपथ दिलाई जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रवेश वर्मा ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को हराया था।

प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा होंगे दिल्ली कैबिनेट का हिस्सा

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने नामित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सलाह पर भाजपा विधायकों प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है। ये नए मंत्री मुख्यमंत्री पद के लिए चुनी गईं गुप्ता के साथ रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में गुरुवार को शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

Also read: Explainer: सभी दावेदारों को पछाड़ Rekha Gupta ने कैसे जीती Delhi CM की रेस, समझें BJP HQ, RSS की रणनीति

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की CM, पेश किया सरकार बनाने का दावा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता गुरुवार (20 फरवरी) दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है।

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इस बीच, रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों समेत लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।

(PTI के इनपुट के साथ)

First Published - February 20, 2025 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट