facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने ली CM पद की शपथ, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री; प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा भी कैबिनेट में शामिल

Advertisement

रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी।

Last Updated- February 20, 2025 | 1:22 PM IST
Rekha Gupta-oath
Delhi CM Rekha Gupta

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। इसके साथ ही वह राजधानी की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।

इससे पहले दिल्ली की कमान संभालने वाली महिला मुख्यमंत्रियों में सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी का नाम शामिल है।

रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद रेखा गुप्ता अपनी कैबिनेट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत 6 विधायकों को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने देर रात सरकार बनाने का दावा पेश किया।

दिल्ली के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री- देवेंद्र फडणवीस, नायब सिंह सैनी, मोहन यादव और बीजेपी के तमाम बड़े नेता रामलीला मैदान में शामिल हुए।

बीजेपी की रेखा गुप्ता ने 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के अंतर से हराया था।

शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने ‘आप’ सरकार पर साधा निशाना

शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को उसके शासनकाल में लिए गए फैसलों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

गुप्ता ने अपने आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में बताया कि मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक सहायता देने की घोषणा की थी, जबकि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था।

रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें जनता को हर पैसे का हिसाब देना होगा।
गुप्ता ने रामलीला मैदान में होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता जनता से किए गए वादों को पूरा करना होगी।

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement