facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi coaching centre deaths: ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस को तैनात किया है।’’

Last Updated- July 29, 2024 | 10:24 AM IST
कोचिंग व्यवसाय और इसका वीभत्स रूप Coaching business and its ugly side

Delhi coaching centre deaths: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन विद्यार्थियों की मौत को लेकर सिविल सेवा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी शनिवार को हुई इस घटना में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के लिए न्याय की मांग करते हुए ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के बाहर इकट्ठे हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस को तैनात किया है।’’

शनिवार को बारिश के बाद ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। छात्रों ने रविवार को भी बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया था। उन्होंने करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास पूसा रोड के दोनों मार्गों को अवरुद्ध कर दिया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सभी से कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। पूसा रोड एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके आसपास कई अस्पताल स्थित हैं। हमने इलाके में अवरोधक लगाए हैं और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन के कारण किसी को भी परेशानी न हो।’’

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 10:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement