facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Coaching centre deaths: शवों को देखने की इजाजत नहीं दिए जाने से गुस्साए परिजन, दोस्त; कही ये बात

Advertisement

दिल्ली में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से मौत के बाद श्रेया के आवास पर शोक मनाते हुए परिवार के सदस्य (PC: PTI)

Last Updated- July 28, 2024 | 6:26 PM IST
Delhi Coaching center deaths: Family, friends angry at not being allowed to see dead bodies; said this Delhi Coaching centre deaths: शवों को देखने की इजाजत नहीं दिए जाने से गुस्साए परिजन, दोस्त; कही ये बात

Delhi Coaching centre deaths: दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने की घटना में जान गंवाने वाले सिविल सेवा परीक्षा के तीन अभ्यर्थियों के दोस्त और परिजन राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में उनके शवों को देखने की इजाजत नहीं दिए जाने से गुस्से में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार शाम भारी बारिश के बाद, कोचिंग सेंटर राऊ आईएएस स्टडी सर्कल की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की रहने वाली श्रेया यादव, तेलंगाना की रहने वाली तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले नवीन दलविन की मौत हो गई। तीनों मृतक अभ्यर्थियों के शव RML शवगृह में रखे हुए हैं और उनके परिजन इन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

जान गंवाने वाले तीनों अभ्यर्थियों के दोस्त भी अस्पताल पहुंचे और शनिवार को हुई घटना पर गुस्सा जाहिर किया। श्रेया यादव के चाचा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी समाचार चैनलों से मिली।

धर्मेंद्र यादव ने कहा, ‘‘मैंने उसे (श्रेया) फोन करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद था।’’ उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि कोचिंग सेंटर से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। मैं गाजियाबाद से उस जगह पर पहुंचा, जहां वह रह रही थी लेकिन उसका कमरा भी बंद था।

उन्होंने कहा, “ मैं कोचिंग सेंटर गया, जहां मेरी मुलाकात पुलिस उपायुक्त (DCP) से हुई और उन्होंने मुझे RML अस्पताल जाने को कहा। अस्पताल में मुझे उसका (श्रेया का) शव देखने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, उन्होंने उसका शव वहां होने की पुष्टि की।”

श्रेया ने कृषि में B.Sc. की पढ़ाई पूरी की थी और मई में ही कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था। उसके माता-पिता, रिश्तेदार और दोस्त पूर्वाह्न 10 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे। श्रेया के माता-पिता और दोस्त अपराह्न एक बजकर 43 मिनट पर उसका शव लेकर गए।

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 6:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement