facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Dry Days: 26 जनवरी को अब बार और रेस्तरां में भी नहीं परोसी जाएगी शराब

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 9:05 PM IST
Delhi Dry Days
Creative Commons license

दिल्ली में अब 26 जनवरी पर बार और रेस्तरां में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। पहले 26 जनवरी को ड्राई डे (Dry Day) घोषित होता था और इस दिन शराब के ठेके बंद रहते थे। लेकिन बार और रेस्तरां में शराब परोसने की इजाजत थी।

दिल्ली सरकार ने इस बार पहली बार 26 जनवरी को बार और रेस्तरां में शराब बिक्री को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही महाशिवरात्री, रामनवमी और होली पर भी शराब के ठेके बंद रहेंगे। केजरीवाल सरकार ने स्वामी दयानंद जयंती और गुरु रविदास जयंती पर भी ड्राई डे घोषित किया है और इस दिन भी शराब के ठेके बंद रहेंगे।

ड्राई डे की सूची जारी

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की ओर से 1 जनवरी 2023 से लेकर 31 मार्च 2023 तक ड्राई डे की सूची जारी की गई है। इसमें सरकार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 5 फरवरी को गुरु रविदास जयंती, 15 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि, 8 मार्च को होली और 30 मार्च को रामनवमी पर ड्राई डे घोषित किया है। इस दौरान शराब के ठेके बंद रहेंगे। सरकार हर तीन माह में ड्राई डे की सूची जारी करती है। वर्तमान में करीब 21 ड्राई डे पूरे साल में पड़ते हैं।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement