facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को ब्रिटेन यात्रा के लिए केंद्र से मिली मंजूरी

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 1:27 PM IST
Delhi Minister Atishi

केंद्र ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को अगले सप्ताह ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा की मंजूरी दे दी है। केंद्र की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि अब आगे की मंजूरी के लिए प्रस्ताव आर्थिक मामलों के विभाग को भेज दिया गया है जिस पर कार्रवाई की जाएगी और याचिकाकर्ता जरूरी वीजा परमिट के लिए आवेदन कर सकती हैं।

आतिशी के वकील ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने बुधवार सुबह यह मंजूरी दी। केंद्र की ओर से पेश वकील ने कहा कि मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी थी।

केंद्र की ओर से पेश हुए वकील ने न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह को बताया, ‘‘मंजूरी कल दे दी गई थी। राजनीतिक मंजूरी दे दी गई। किसी निर्देश की आवश्यकता नहीं है।’’

याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि वह 14 जून से 20 जून तक ब्रिटेन की यात्रा करने वाली हैं। अपनी याचिका में आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने सूचित किया कि 15 जून को आयोजित होने वाले ‘इंडिया ऐट 100 : टूवर्ड्स बिकमिंग ए ग्लोबल लीडर’ विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने उन्हें आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया है।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 1:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement