facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Election 2025 Date: चुनाव आयोग आज करेगा दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Delhi Elections 2025: चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची सोमवार को जारी की। इस बार लगभग 2 लाख युवा (18-19 साल) पहली बार वोट डालेंगे।

Last Updated- January 07, 2025 | 9:50 AM IST
Election Commission to announce assembly elections for Delhi today
Representative Image

चुनाव आयोग मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। जानकारी के अनुसार, आयोग ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। 70 सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, और उससे पहले नई विधानसभा के गठन के लिए चुनाव होना जरूरी है।

दिल्ली में आमतौर पर विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होते हैं। ऐसे में अब राजधानी में चुनावी हलचल तेज होने की उम्मीद है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची सोमवार को जारी की। इस बार लगभग 2 लाख युवा (18-19 साल) पहली बार वोट डालेंगे।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और दांव, पुजारियों-ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपये देने का वादा

कुल वोटर 1.55 करोड़

मतदाता सूची में कुल 1,55,24,858 वोटर शामिल हैं। इनमें 85,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिलाएं, और 1,261 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया

चुनाव आयोग ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए फॉर्म-6 और फॉर्म-7 का इस्तेमाल होता है। राजनीतिक दलों को इसकी जानकारी समय-समय पर दी जाती है।

दिल्ली में 1,67,329 नए मतदाता जुड़े

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 3,08,942 नए नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। वहीं, 1,41,613 नाम सूची से हटाए गए।

फरवरी में खत्म होगा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को पूरा हो रहा है। इसके पहले नई विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

First Published - January 7, 2025 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट