facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi excise case: नहीं मिली राहत, 7 मई तक तिहाड़ जेल में ही रहेंगे केजरीवाल

Advertisement

न्यायाधीश ने CBI द्वारा जांच किए जा रहे संबंधित भ्रष्टाचार मामले में तेलंगाना एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी।

Last Updated- April 23, 2024 | 3:19 PM IST
Arvind Kejriwal

Delhi excise case: दिल्ली की एक अदालत ने कथित शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और बीआरएस नेता के कविता (K Kavitha) की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी।

रिमांड अवधि समाप्त होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किए जाने के बाद सीबीआई और ईडी मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी।

न्यायाधीश ने सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे संबंधित भ्रष्टाचार मामले में तेलंगाना एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी।

Also read: SC ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण को फिर लगाई फटकार, पूछा- क्या आपका माफीनामा आपके भ्रामक विज्ञापन जितना है बड़ा?

केजरीवाल को तिहाड़ जेल में दी गई इंसुलिन

इससे पहले आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने के बाद उन्हें इंसुलिन दी गई। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने हनुमान जयंती के मौके पर प्राप्त हुई इस जानकारी का स्वागत किया और कहा कि यह बजरंग बली के आशीर्वाद का नतीजा है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बजरंग बली की जय। हनुमान जयंती पर मिली खुशखबरी। तिहाड़ प्रशासन ने अरविंद केजरीवाल को आखिरकार इंसुलिन दी। यह हनुमान जी के आशीर्वाद और दिल्ली वालों के संघर्ष का नतीजा है। इस संघर्ष के दौर में भी बजरंग बली का आशीर्वाद हम सब पर बना हुआ है।”

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 3:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement