facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Excise Policy Case: CBI ने हैदराबाद के CA को किया गिरफ्तार

Advertisement

सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता से पूछताछ की थी

Last Updated- February 08, 2023 | 10:47 AM IST
CBI

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता के लेखा परीक्षक बताए जा रहे चार्टर्ड अकाउंटेंड (सीए) बुच्ची बाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने हैदराबाद निवासी गोरंटला को आबकारी नीति मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था।

अधिकारियों ने बताया कि वह सहयोग नहीं कर रहा था और जवाब देने में टालमटोल कर रहा था, जिसके बाद उसे मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और उसके कार्यान्वयन में गोरंटला की भूमिका से हैदराबाद स्थित थोक एवं खुदरा लाइसेंसधारियों को ‘‘अनुचित लाभ’’ पहुंचा।

एजेंसी सीए को आज यहां एक विशेष अदालत में पेश करेगी।

सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता से पूछताछ की थी।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement