facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Excise policy: आबकारी नीति की जांच में सीबीआई को पूरा सहयोग देंगे सिसोदिया- आतिशी

Advertisement
Last Updated- February 26, 2023 | 8:27 AM IST
Feedback Unit case: CBI registers FIR against Sisodia

आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

पार्टी ने जोर देकर कहा कि यह एक ”कट्टर ईमानदार” पार्टी है। सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंत्री के लिए सवालों का एक विस्तृत सेट तैयार किया है।

दिल्ली मंत्रिमंडल में वित्त विभाग संभाल रहे सिसोदिया को पिछले रविवार को तलब किया गया था। लेकिन, उन्होंने चल रही बजट कवायद का हवाला देते हुए अपनी पूछताछ टालने की मांग की थी, जिसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था। आप विधायक आतिशी ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, “कल मनीष सिसोदिया सीबीआई जांच के लिए जाएंगे और उनका पूरा सहयोग करेंगे।
पिछले आठ से 10 साल में आप नेताओं के खिलाफ लगभग 150 से 200 मामले दर्ज किए गए हैं। लेकिन वे (केंद्र) हमारे नेताओं के खिलाफ एक पैसा का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।”

वहीं, सिसोदिया ने आशंका व्यक्त की है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​उन्हें गिरफ्तार कर सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया था, “वे (केंद्र) बदला लेने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि वे मुझे गिरफ्तार करवाकर ऐसा करेंगे।”

Advertisement
First Published - February 26, 2023 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement