facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi fire: आग लगने से चांदनी चौक में पांच दुकानें क्षतिग्रस्त, पूर्वी दिल्ली में 17 कार जलकर खाक

Advertisement

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार फतेहपुरी मस्जिद के समीप स्थित पांच दुकानों में आग लग गई।

Last Updated- May 29, 2024 | 10:44 AM IST
Saudi Arabia Bus Accident
Representative Image

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बुधवार तड़के आग लगने से पांच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार फतेहपुरी मस्जिद के समीप स्थित पांच दुकानों में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने के बारे में तड़के तीन बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में मध्यरात्रि को एक पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से 17 कार जलकर खाक हो गयीं। उन्होंने बताया कि देर रात एक बजकर 17 मिनट पर घटना की सूचना मिली और दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 10:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement