facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi fire incident: वंसत विहार इलाके में एक बाजार में लगी आग, पांच दुकानें जलकर खाक

Advertisement

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह पांच बजे बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

Last Updated- June 15, 2024 | 10:05 AM IST
Saudi Arabia Bus Accident
Representative Image

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वंसत विहार इलाके में शनिवार तड़के एक बाजार में आग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताय़ा कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह पांच बजे बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि वसंत विहार इलाके के सी ब्लॉक में स्थित बाजार की एक इमारत के भूतल में आग लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया और ये इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

Advertisement
First Published - June 15, 2024 | 9:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement