facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Fire Tragedy: मालवीय नगर में होटल में भीषण आग, अब तक 21 लोगों की मौत; कई विदेशी नागरिक भी शामिल

Advertisement

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धुआं निकलता देख बहुत से लोग इकट्ठा हो गए और होटल से लोगों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए पहुंचे।

Last Updated- June 03, 2026 | 4:34 PM IST
Delhi Fire
साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में बेड-एंड-ब्रेकफास्ट में आग लगने के बाद मौके पर पुलिस और फायरफाइटर्स। (फोटो- PTI)

Delhi Fire Tragedy: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों के कई विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। होटल में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने इमारत की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और सड़क पर गद्दे बिछा दिए। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दमकल अधिकारी एके मलिक के अनुसार, इमारत में एक तहखाना, भूतल और उसके ऊपर पांच मंजिल हैं। भूतल पर रेस्तरां संचालित किया जा रहा था, जबकि इमारत के बाकी हिस्से का इस्तेमाल होटल के तौर पर किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में प्रवेश और निकास का केवल एक ही द्वार था। उन्होंने बताया कि अग्निशमन संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मामला

पीटीआई के मुताबिक, हादसे में 21 लोगों की मौत के संबंध में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं जो मुख्य रूप से मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के हैं। कम से कम 26 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इमारत से निकाले गए लोगों में उन मरीजों के रिश्तेदार भी शामिल हैं जिनका इलाज पास के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

40 से अधिक लोगों को बचाया गया

जानकारी के अनुसार, आग हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे’ नामक बी एंड बी होटल में सुबह करीब 8:45 बजे लगी। शुरुआती सूचना में आग का स्थान लेमन ग्रीन रेस्तरां बताया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि आग होटल परिसर में लगी थी।

आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर 40 से अधिक लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 21 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षद​र्शियों ने बताया- ​खिड़कियों से कूद रहे थे लोग

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासी अनीता चौधरी ने बताया कि कई धमाकों की गूंज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। उन्होंने कहा, “मैंने कई धमाकों जैसी आवाजें सुनीं और फिर इमारत के अंदर से चीखें सुनाई दीं। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे और कुछ लोग अपनी जान बचाने की कोशिश में खिड़कियों से कूद रहे थे। चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई थी और निवासी अंदर फंसे लोगों की मदद के लिए इमारत की ओर दौड़ पड़े।”

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी संजय गोयल ने कहा कि धुआं निकलता देख बहुत से लोग इकट्ठा हो गए और होटल से लोगों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए पहुंचे। मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में शामिल गोयल ने कहा, “हमने इमारत से घना धुआं उठता देखा और लगा कि लोग अंदर फंसे हुए हैं। निवासियों ने कंबल और रजाईयां इकट्ठा कीं और बाहर निकलने की कोशिश कर रहे लोगों की मदद करने लगे। हमने बच निकलने के रास्ते बनाने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और कई लोगों को बचाने में कामयाब रहे। अंदर फंसे लोग लगातार मदद के लिए चिल्ला रहे थे और आपातकालीन सेवाओं के आने से पहले वहां मौजूद सभी लोगों ने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की।”

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने जताया दुख; मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मालवीय नगर में आग की घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

एजेंसियों ने मिलकर चलाया राहत अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), कैट्स एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमों को मौके पर भेजा गया। सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।

इस दर्दनाक हादसे ने राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement
First Published - June 3, 2026 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement