facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Flood: जलमग्न इलाकों में सेल्फी न लें, न तैरने का प्रयास करें- CM केजरीवाल ने लोगों से कहा

Advertisement

CM केजरीवाल की यह अपील ऐसे वक्त में आई है जब उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर चौक इलाके में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

Last Updated- July 15, 2023 | 2:01 PM IST
Delhi CM Arvind Kejriwal announces Delhi Budget 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि बाढ़ का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है और लोगों को जलमग्न इलाकों में न तो तैरने का प्रयास करना चाहिए तथा न ही सेल्फी लेनी चाहिए।

मुख्यमंत्री की यह अपील ऐसे वक्त में आई है जब उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर चौक इलाके में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘कई जगहों से ऐसी खबरें हैं कि कुछ लोग जलमग्न इलाकों में खेलने जा रहे हैं, सेल्फी ले रहे हैं या वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। कृपया ऐसा न करें, यह जानलेवा हो सकता है। बाढ़ का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। पानी का बहाव काफी तेज है, और जलस्तर किसी भी वक्त बढ़ सकता है।’’

ये भी पढ़ें : Delhi Floods: CM केजरीवाल ने कहा- घट रहा यमुना का जलस्तर, IMD ने जताई बारिश की आशंका

उन्होंने दिल्ली के शांतिवन इलाके में बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘मैं सबसे अपील करता हूं कि ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है।’’

दिल्ली में ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में कई दिनों की भारी बारिश के बाद यमुना का पानी राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घुस गया, जिसके बाद निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को उन स्थानों से पलायन करना पड़ा है।

दिल्ली में उफान पर बह रही यमुना नदी में शनिवार सुबह जलस्तर घटना शुरू हुआ, लेकिन यह कुछ सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से ही कम हो रहा है।

केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार, यमुना का जल स्तर शनिवार सुबह सात बजे घटकर 207.62 मीटर पर आ गया। गुरुवार रात आठ बजे यह 208.66 मीटर पर था। बहरहाल, यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से दो मीटर ऊपर बह रही है।

यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ के पास क्षतिग्रस्त हुए जल रेगुलेटर की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और दिल्ली यातायात पुलिस ने शांतिवन से गीता कॉलोनी तक रिंग रोड के दोनों ओर कार, ऑटो-रिक्शा और अन्य हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति दे दी है।

यातायात पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि शांतिवन से राजघाट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क अभी भी बंद है।

ये भी पढ़ें : Delhi Rain: यमुना की बाढ़ के बीच फिर होगी दिल्ली में बारिश, IMD ने किया ‘येलो’ अलर्ट जारी

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 2:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement