facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi flood: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! खुल गया यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन; यमुना जलस्तर कम होने के बाद आया फैसला

Advertisement

यमुना का 1978 का जलस्तर रिकॉर्ड बुधवार को तब टूट गया था जब इसका जलस्तर 207.71 मीटर पर चला गया

Last Updated- July 16, 2023 | 5:20 PM IST
Republic Day 2025: DMRC's gift to those watching the parade, Delhi Metro will start running from 3 am परेड देखने वालों को DMRC की सौगात, तड़के 3 बजे से दौड़ने लगेंगी दिल्ली मेट्रो

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ का संकट धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जारी अनुमानों में भी राहत की खबर आने लगी है। ऐसे में रोजाना मेट्रो में सफर कर रहे लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी है और वह इस बात के लिए है कि ब्लू लाइन पर पड़ने वाला यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन अब फिर से खोल दिया गया है।

बता दें कि गुरुवार को अस्थायी रूप से बंद किए गए यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को फिर से चालू कर दिया गया है।

यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन यात्रियों के प्रवेश (entry) और निकास (exit) के लिए फिर से खुल गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण गुरुवार को स्टेशन को यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

दिल्ली में यमुना पिछले एक सप्ताह से उफान पर है और इसका 1978 का 207.49 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड बुधवार को तब टूट गया था जब इसका जलस्तर 207.71 मीटर पर चला गया और दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बाढ़ आ गई।

अब यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है और रविवार को यह 205.98 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने गुरुवार को यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश रोक दिया था क्योंकि जलभराव के कारण स्टेशन तक पहुंचना मुश्किल हो गया था।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने ट्वीट किया था, ‘यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश व निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्टेशन पर मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement