facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi floods: यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, CM केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Last Updated- July 12, 2023 | 3:02 PM IST
Water level rises in Delhi after monsoon rainfall

Delhi Floods: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में यमुना नदी के पानी के उच्चतम स्तर 207.55 मीटर पर पहुंच जाने के बाद बुधवार को एक आपात बैठक बुलाई है। बढ़ते जलस्तर से शहर में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी जिसमें सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बता दें कि दिल्ली में यमुना के 205.33 मीटर जल स्तर को खतरे का निशान माना जाता है। दिल्ली सरकार ने यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद मंगलवार से यमुना किनारे रह रहे लोगों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। सरकारी अनुमान के मुताबिक 41 हजार लोग यमुना के किनारे रह रहे हैं। दिल्ली सरकार ने इनको दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए 6 जिलों में करीब 2500 शिविर बनाए हैं। इनमें लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें : Delhi Floods: खतरे के निशान से ऊपर यमुना, किनारे रह रहे लोग होंगे शिफ्ट

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement