facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi furniture hub: जल्द शुरू होगा कीर्ति नगर को फर्नीचर हब बनाने का काम

Advertisement

इन 5 बाजारों में कीर्ति नगर को फर्नीचर हब, लाजपत नगर को वेडिंग डेस्टिनेशन (wedding destination) कमला नगर को यूथ हैंगआउट जोन, सरोजनी नगर को फैशन व खारी बावली को मसाला कारोबार के हब के रूप में विश्वस्तरीय बनाने की योजना है।

Last Updated- February 22, 2023 | 5:16 PM IST
Delhi furniture hub: The work of making Kirti Nagar a furniture hub will start soon
BS

Redevelopment plan in Delhi: दिल्ली सरकार की बाजार पुनर्विकास योजना के तहत कीर्ति नगर बाजार को फर्नीचर हब (furniture hub) के रूप विकसित करने की योजना है। इस बाजार को फर्नीचर हब के ब्रांड के तौर पर विकसित करने का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। दिल्ली सरकार ने बजट में दिल्ली के 5 बाजारों के पुनर्विकास की घोषणा की थी और इसके लिए बजट में राशि भी आवंटित की थी।

दिल्ली सरकार ने बजट में की थी घोषणा

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कीर्ति नगर बाजार (Kirti Nagar markets) में फर्नीचर व लकड़ी का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। इसलिए सरकार ने कीर्ति नगर को विश्वस्तरीय और ग्रैंड फर्नीचर हब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की थी।

फर्नीचर हब परियोजना की डिजाइनिंग का काम लगभग पूरा

कीर्ति नगर ग्रैंड फर्नीचर हब परियोजना की डिजाइनिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही जमीनी स्तर पर इसका काम शुरू किया जाएगा। कीर्ति नगर बाजार को भूमिगत बिजली के तारों, पानी, सीवर आदि आधुनिक बुनियादी ढांचे और व्यापार के अनुकूल माहौल के साथ एक नया रूप दिया जाएगा। इस परियोजना के तहत कारोबारियों की मांग पर सरकार एक Exhibition Hall तैयार करने पर भी विचार कर रही है।

दिल्ली के 5 बाजारों का होना है पुनर्विकास

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में 5 बाजारों के पुनर्विकास की घोषणा की थी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। सरकार को इन बाजारों के पुनर्विकास से करीब 1.5 लाख रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इन 5 बाजारों में कीर्ति नगर को फर्नीचर हब, लाजपत नगर को वेडिंग डेस्टिनेशन (wedding destination) कमला नगर को यूथ हैंगआउट जोन, सरोजनी नगर को फैशन व खारी बावली को मसाला कारोबार के हब के रूप में विश्वस्तरीय बनाने की योजना है।

सरकार पहले चरण में इन 5 प्रसिद्ध बाजारों का पुनर्विकास कर रही है। सरकार की इस काम के पूरा होने के बाद दिल्ली के अन्य प्रसिद्ध बाजारों के भी पुनर्विकास की योजना है।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement