facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली सरकार ने दिल्ली-मेरठ RRTS के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 9:44 AM IST
Delhi Meerut metro

दिल्ली सरकार ने दिल्ली-मेरठ ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) कॉरिडोर के निर्माण में अपने योगदान की दूसरी किस्त के रूप में 500 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भुगतान पर्यावरण मुआवजा शुल्क (ईसीसी) से किया गया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले उन मालवाहक वाहनों से वसूला जाता है, जो जीवाश्म ईंधन से चलते हैं।

उच्चतम न्यायालय ने 21 अप्रैल को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि वह 10 दिनों के अंदर 500 करोड़ रुपये का भुगतान आरआरटीएस कॉरिडोर में करे। इसे कॉरिडोर को राष्ट्रीय राजधानी को उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।

82.15 किलोमीटर के सेमी-हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की अनुमानित निर्माण लागत 31,632 करोड़ रुपये है।इस कॉरिडोर में 24 स्टेशन होंगे और इसके जरिये दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक की दूरी 60 मिनट में तय की जा सकेगी।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 9:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement