facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली सरकार पेंशन अधिभार मामले में बिजली वितरण कंपनियों का ऑडिट करेगी

Advertisement

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डीवीबी के पेंशनभोगियों की भलाई हमारी प्राथमिकता है। यह विशेष ऑडिट पूरी पेंशन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा।’’

Last Updated- October 03, 2024 | 6:16 AM IST
Delhi AAP govt scheme: Political uproar over AAP government's Mahila Samman and Sanjeevani scheme आप सरकार की महिला सम्मान व संजीवनी योजना पर सियासी बवाल
Representative image

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पेंशन अधिभार मामले को लेकर बिजली कंपनियों के विशेष ऑडिट का आदेश दिया है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के अनुमोदन वाले लेखा परीक्षक विशेष ऑडिट का काम देखेंगे। इस कदम का उद्देश्य दिल्ली विद्युत बोर्ड (डीवीबी) की पेंशन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं से उनके मासिक बिल में सात प्रतिशत पेंशन अधिभार वसूलती है। अधिभार की गणना बिल के निश्चित और ऊर्जा लागत हिस्से की राशि के प्रतिशत के रूप में की जाती है। आतिशी ने कहा कि पेंशनभोगियों के कल्याण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। डीवीबी पेंशनभोगियों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऑडिट से पेंशन लाभ के वित्तपोषण और वितरण में जवाबदेही और स्पष्टता आने की उम्मीद है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि पेंशनभोगियों को वह समर्थन मिले जिसके वे हकदार हैं।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) को डीवीबी के 20,000 से अधिक पेंशनभोगियों के पेंशन लाभ की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सभी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का विशेष ऑडिट करने का निर्देश दिया है। इस ऑडिट का मुख्य उद्देश्य पेंशन अधिभार के रूप में एकत्रित धन पर नजर रखना और यह सुनिश्चित करना है कि डीवीबी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन और संबंधित लाभ के वित्तपोषण के लिए उनका उचित उपयोग हो।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डीवीबी के पेंशनभोगियों की भलाई हमारी प्राथमिकता है। यह विशेष ऑडिट पूरी पेंशन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा।’’ आतिशी ने कहा कि ऑडिट से पेंशन अधिभार के संग्रह में जवाबदेही और स्पष्टता सुनिश्चित होगी। बयान में कहा गया है कि यह पेंशन ट्रस्ट की नियमित वित्तपोषण जरूरतों की भी जांच करेगा।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 6:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement