facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 India: 18वें शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी दिल्ली सरकार

Advertisement

दिल्ली जी20 (20 देशों का समूह) देशों की मुख्य शिखर बैठक और सात अन्य संबंधित कार्यक्रमों की मेजबानी करेगी

Last Updated- February 14, 2023 | 12:34 PM IST
G20 summit

राष्ट्रीय राजधानी में आगामी महीनों में जी20 शिखर सम्मेलन और इससे संबंधित कार्यक्रमों की तैयारियों पर दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने का अनुमान है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने सोमवार को बताया कि नागरिक बुनियादी ढांचे के उन्नयन के अलावा दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के विभिन्न विभागों द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य और ऐसी अन्य तैयारियों पर 1,084 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

दिल्ली जी20 (20 देशों का समूह) देशों की मुख्य शिखर बैठक और सात अन्य संबंधित कार्यक्रमों की मेजबानी करेगी। राष्ट्रीय राजधानी में जी20 के कार्यक्रम मार्च से आयोजित होंगे। इस महीने की शुरुआत में, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र को पत्र लिखकर जी20 शिखर सम्मेलन के लिए विशेष विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए 927 करोड़ रुपये का अनुदान मांगा था।

अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली सरकार के 26 विभाग और केंद्रीय एजेंसियां शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर काम कर रही हैं।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement