facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चालू वित्त वर्ष में दिल्ली सरकार का खूब भरा खजाना, GST वसूली दिसंबर तक 10% बढ़ी

Advertisement

दिल्ली सरकार को दिसंबर तक 23,610 करोड़ रुपये का जीएसटी प्राप्त हो चुका है, पिछले वित्त वर्ष में दिसंबर तक 21,425 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में मिले थे।

Last Updated- January 09, 2024 | 5:46 PM IST
Taxpayers will not be able to file GSTR-1 from September 1 without providing valid bank account information' वैलिड बैंक अकाउंट की जानकारी दिए बिना एक सितंबर से GSTR-1 दाखिल नहीं कर पाएंगे करदाता

चालू वित्त वर्ष में दिल्ली सरकार का खजाना खूब भर रहा है। वर्ष 2023-24 की तीन तिमाही के दौरान दिल्ली सरकार के जीएसटी संग्रह में दो अंकों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिसंबर महीने में दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली में 16 फीसदी इजाफा हुआ है।

चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक 10 फीसदी बढ़कर 23,610 करोड़ रुपये हुआ

वर्ष 2023-24 में दिसंबर तक यानी तीन तिमाही के दौरान जीएसटी वसूली वृद्धि दर दहाई अंकों में रही। दिल्ली सरकार को दिसंबर तक 23,610 करोड़ रुपये का जीएसटी प्राप्त हो चुका है, पिछले वित्त वर्ष में दिसंबर तक 21,425 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में मिले थे। इस तरह इस वित्त वर्ष जीएसटी वसूली में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई ।

दिसंबर महीने के दौरान भी जीएसटी वसूली में इजाफा हुआ है। साल 2023 के दिसंबर महीने में 2,560 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हुई, जो वर्ष 2022 के दिसंबर में हुई 2,200 करोड़ रुपये से 16 फीसदी ज्यादा है।

इस वित्त वर्ष 31,500 करोड़ रुपये है GST वसूली का लक्ष्य

दिल्ली सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में 31,500 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है। पिछले साल दिल्ली सरकार को 28,500 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में मिले थे। इस वित्त वर्ष दिसंबर तक मिले 23,600 करोड़ रुपये के आधार पर औसत मासिक जीएसटी वसूली 2,360 करोड़ रुपये है। अब तक इसमें औसत वृद्धि दर 10 फीसदी से ज्यादा है।

हालांकि बीते कुल सालों में वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में जीएसटी वसूली आमतौर पर 12 से 15 फीसदी तो बढ़ती ही रही है। अगर इस वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में जीएसटी संग्रह 12 फीसदी भी बढ़ता है तो 31,500 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य आसानी से पूरा हो सकता है। 12 फीसदी की वृद्धि दर से अंतिम तिमाही में करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी प्राप्त होगा। इतने से 31,500 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement