facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली सरकार का राशन कार्ड पर बड़ा फैसला, 2.50 लाख कमाने वालों को भी मिलेगा फ्री राशन

Advertisement

Delhi Ration Card: दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड की आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये कर दी है और वितरण व्यवस्था को डिजिटल करने का फैसला लिया है।

Last Updated- May 27, 2026 | 12:23 PM IST
Delhi CM Rekha Gupta
Delhi CM Rekha Gupta (File Photo)

Delhi Ration Card: दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राशन कार्ड के लिए सालाना पारिवारिक आय सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब यह सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से निम्न और निम्न-मध्यम आय वर्ग के अधिक परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सकेगा।

आय सीमा बढ़ने से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ

नई व्यवस्था के तहत अब वे परिवार भी राशन कार्ड के पात्र होंगे जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तक है। सरकार का उद्देश्य छोटे कामकाजी वर्ग जैसे सुरक्षा गार्ड, ऑटो चालक, दिहाड़ी मजदूर और छोटे व्यापारियों को सस्ती दरों पर राशन की सुविधा से जोड़ना है।

डिजिटल करेंसी सिस्टम से राशन वितरण में बदलाव

सरकार ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए एक नया डिजिटल सिस्टम लागू करने की घोषणा भी की है। इसके तहत लाभार्थियों को डिजिटल करेंसी या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

इस राशि का उपयोग लाभार्थी निर्धारित राशन खरीदने के लिए कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार भविष्य में राशन वितरण पूरी तरह इसी डिजिटल व्यवस्था के जरिए किया जाएगा, जिससे गड़बड़ी और लीकेज को रोका जा सके।

7.71 लाख अमान्य राशन कार्ड रद्द

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अब तक लगभग 7.71 लाख अमान्य राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

जांच में सामने आई गड़बड़ियां

सरकार की समीक्षा में यह पाया गया कि कई मामलों में पात्रता का उल्लंघन हुआ है।

  • करीब 1.44 लाख राशन कार्ड ऐसे पाए गए जो निर्धारित आय सीमा से अधिक थे
  • लगभग 35,800 कार्ड धारकों ने पिछले एक वर्ष में राशन नहीं लिया
  • करीब 29,580 राशन कार्ड ऐसे थे जो मृत व्यक्तियों के नाम पर दर्ज थे

इन सभी मामलों के बाद इन कार्डों को रद्द कर दिया गया है।

13 साल बाद नए राशन कार्ड जारी होंगे

सरकार ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले 13 वर्षों से नए राशन कार्ड जारी नहीं किए गए थे। अब अमान्य कार्डों को हटाने के बाद नए पात्र परिवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। डिजिटल सिस्टम के जरिए लाभ सीधे सही लाभार्थियों तक पहुंचेगा और अपात्र लोगों को योजना से बाहर किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 27, 2026 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement