facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi GST Collection: दिल्ली सरकार का भरा खजाना, पहली तिमाही में GST वसूली 13 फीसदी बढ़ी

Advertisement

दिल्ली सरकार को जून महीने में 2,372 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई

Last Updated- July 04, 2023 | 5:37 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

दिल्ली सरकार की जीएसटी (Delhi GST Collection) वसूली से तिजोरी भर रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान जीएसटी वसूली में 13 फीसदी इजाफा हुआ है। सालाना आधार पर जून महीने में जीएसटी संग्रह में 10 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई है। हालांकि जून महीने में दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली वृद्धि दर पड़ोसी राज्यों की तुलना में सुस्त रही।

पहली तिमाही में 8,105 करोड़ रुपये हुई जीएसटी वसूली

दिल्ली सरकार को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही अप्रैल-जून अवधि में 8,105 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली के रूप में प्राप्त हुए। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 7,148 करोड़ रुपये था। इस तरह इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली में 13 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हुई है।

दिल्ली सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में 31,500 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्त वर्ष में दिल्ली सरकार को लक्ष्य से भी ज्यादा जीएसटी मिला था। वर्ष 2022-23 के लिए 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा था। लेकिन वसूली करीब 28,500 करोड़ रुपये की हुई।

जून महीने में जीएसटी वसूली 10 फीसदी बढी

दिल्ली सरकार को जून महीने में 2,372 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई। पिछले साल जून महीने में 2,156 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था। सरकार को इस जून पिछले जून की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ। जून महीने में दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली पड़ोसी राज्यों की तुलना में सुस्त रही।

जून में उत्तर प्रदेश व हरियाणा की जीएसटी वसूली में 19 फीसदी और राजस्थान की जीएसटी वसूली में 15 फीसदी इजाफा हुआ, जबकि दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली में 10 फीसदी बढोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement