facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi GST Collection: मई में 4 फीसदी ज्यादा मिला GST, अप्रैल से सुस्त रही वसूली की रफ्तार

Advertisement

Delhi GST Collection: दिल्ली का जीएसटी संग्रह मई में 4 फीसदी बढ़ा, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 20 फीसदी, हरियाणा में 18 फीसदी और राजस्थान में 10 फीसदी बढ़ा।

Last Updated- June 10, 2024 | 4:22 PM IST
Taxpayers will not be able to file GSTR-1 from September 1 without providing valid bank account information' वैलिड बैंक अकाउंट की जानकारी दिए बिना एक सितंबर से GSTR-1 दाखिल नहीं कर पाएंगे करदाता

दिल्ली सरकार का खजाना चालू वित्त वर्ष में भी खूब भर रहा है। लगातार दूसरे महीने जीएसटी वसूली में इजाफा हुआ है। मई महीने में दिल्ली सरकार को सालाना आधार पर करीब 4 फीसदी ज्यादा जीएसटी (GST) मिला है।

हालांकि मई में अप्रैल की तुलना में कम जीएसटी प्राप्त हुआ। साथ ही मई में पड़ोसी राज्यों की तुलना में भी दिल्ली में जीएसटी संग्रह वृद्धि दर कम रही।

दिल्ली सरकार को मई में कितना प्राप्त हुआ जीएसटी?

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के मई महीने में 2,630 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में प्राप्त हुए, पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में यह आंकड़ा 2,539 करोड़ रुपये था। इस तरह सालाना आधार पर जीएसटी वसूली में 4 फीसदी इजाफा हुआ।

हालांकि जीएसटी वसूली में इस वृद्धि के बावजूद मई में अप्रैल की तुलना में इसकी वृद्धि दर कम रही। अप्रैल में जीएसटी संग्रह करीब 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ा था, जबकि मई में यह महज 4 फीसदी की दर से ही बढ़ा।

जानकारों का कहना है कि वित्त वर्ष का पहला महीना होने के कारण अप्रैल में आमतौर जीएसटी वसूली में अच्छी खासी बढ़ोतरी होती है। इसलिए अप्रैल की तुलना में मई जीएसटी वसूली कम होना खास चिंता की बात नहीं है। लेकिन वृद्धि दर में बड़ी गिरावट की वजह चुनाव के कारण कारोबारी गतिविधियां सुस्त रहना हो सकती है।

दिल्ली में जीएसटी वसूली की रफ्तार पड़ोसी राज्यों की तुलना में सुस्त

दिल्ली सरकार के जीएसटी संग्रह वृद्धि दर पड़ोसी राज्यों की तुलना में सुस्त रही। दिल्ली का जीएसटी संग्रह मई में 4 फीसदी बढ़ा, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 20 फीसदी, हरियाणा में 18 फीसदी और राजस्थान में 10 फीसदी बढ़ा।

दिल्ली सरकार को बीते दो वित्त वर्ष से लक्ष्य से भी अधिक जीएसटी प्राप्त हो रहा है। दिल्ली सरकार को बीते वित्त वर्ष करीब 32,160 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में मिले थे, जबकि लक्ष्य 32,000 करोड़ रुपये का ही था।

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement