facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi gst collection: जीएसटी कलेक्शन 25 फीसदी बढ़ा, पड़ोसी राज्यों से वृद्धि दर दोगुनी

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 6:06 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

GST Collection: दिल्ली सरकार को चालू वित्त वर्ष में जीएसटी से अच्छी आमदनी हो रही है। मई महीने में जीएसटी वसूली में 25 फीसदी इजाफा हुआ है। दिल्ली में जीएसटी वसूली दर पड़ोसी राज्यों की तुलना में दोगुनी है। यह राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी वृद्धि दर से भी दोगुनी है।

मई में दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली में 25 फीसदी इजाफा

दिल्ली सरकार को मई महीने में 2,573 करोड़ रुपये जीएसटी प्राप्त हुआ, जबकि पिछले साल मई महीने में यह आंकड़ा 2,056 करोड़ रुपये था। इस तरह इस साल मई में पिछले साल मई से 25 फीसदी ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ। दिल्ली सरकार के जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर पड़ोसी राज्यों की तुलना में दोगुनी रही।

मई में उत्तर प्रदेश में जीएसटी वसूली में 12 फीसदी, हरियाणा में 9 फीसदी और राजस्थान में 4 फीसदी इजाफा हुआ, जबकि दिल्ली में जीएसटी वसूली में 25 फीसदी इजाफा हुआ। मई महीने में दिल्ली में जीएसटी वसूली दर राष्ट्रीय स्तर पर 12 फीसदी वसूली दर से भी दोगुनी रही। अप्रैल महीने में दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली दर पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम दर्ज की गई थी।

दिल्ली सरकार को चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में 5,733 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हो चुकी है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,991 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली से करीब 15 फीसदी अधिक है। दिल्ली सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में 31,500 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है।

पिछले वित्त वर्ष में दिल्ली सरकार को लक्ष्य से भी ज्यादा मिला था। दिल्ली सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा था। लेकिन सरकार को इस वर्ष करीब 28,500 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई।

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement