facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Heatwave: दिल्ली में गर्मी से 24 घंटे में 22 लोगों की मौत

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि गुरुवार को सुबह हल्की बारिश (Rain) होने से शहरवासियों को कुछ राहत मिली है।

Last Updated- June 20, 2024 | 10:45 PM IST
Hot weather in Delhi

Delhi Heatwave: दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) और सफदरजंग समेत विभिन्न अस्पतालों में बीते 24 घंटे में संदिग्ध रूप से गर्मी की वजह से बीमार पड़े 22 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के अस्पतालों में भीषण गर्मी की वजह से बीमार पड़े मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

सफदरजंग अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, गर्मी की वजह से बीमार पड़े 33 मरीजों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 33 में से 13 रोगियों की मौत हो गई है। आरएमएल अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि अस्पताल में बीते 24 घंटे में संदिग्ध रूप से गर्मी की वजह से बीमार पड़े 22 लोगों को भर्ती कराया गया जिनमें से 5 की मौत हो गई है।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में 17 मरीज भर्ती कराए गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हो गई। इस बीच शहर के मुख्य श्मशान घाट (निगमबोध घाट) पर दाह संस्कार की संख्या में वृद्धि देखी गई है। हालांकि अधिकारी यह पुष्टि नहीं कर सके कि मौतें गर्मी से संबंधित थीं या नहीं।

निगमबोध घाट संचालन समिति के महासचिव सुमन गुप्ता ने बताया कि निगमबोध घाट पर बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए 142 शव लाए गए, जो प्रतिदिन के औसत से लगभग 136 प्रतिशत अधिक है। इस घाट पर रोज़ाना 50-60 शव लाए जाते हैं। मंगलवार को भी 97 शवों का अंतिम संस्कार किया गया था।

गुप्ता ने कहा, ‘आमतौर पर यहां रोजाना 50-60 शवों को अंतिम संस्कार के लिए लाया जाता है। पिछले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़ गई है। आज सुबह से 35 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है और दिन के अंत तक यह संख्या बढ़ सकती है।’

First Published - June 20, 2024 | 3:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट