facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Heatwave: दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,302 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

Advertisement

Delhi Heatwave: दिल्ली के इतिहास में पहली बार बिजली की अधिकतम मांग ने 8,300 मेगावाट का आंकड़ा पार किया है।

Last Updated- May 29, 2024 | 4:54 PM IST
power demand
Representative Image

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग बुधवार को अपने अबतक के उच्चतम स्तर 8,302 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के इतिहास में पहली बार बिजली की अधिकतम मांग ने 8,300 मेगावाट का आंकड़ा पार किया है।

बिजली वितरण कंपनियों ने इस साल की गर्मियों में अधिकतम मांग का आंकड़ा 8,200 मेगावाट तक रहने का अनुमान लगाया था।

बिजली खपत संबंधी ब्योरा दर्ज करने वाले स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी), दिल्ली के मुताबिक, शहर में बिजली की उच्चतम मांग दोपहर तीन बजकर 36 मिनट पर 8,302 मेगावाट रही। इससे पहले 22 मई को बिजली की अधिकतम मांग ने 8,000 मेगावाट का आंकड़ा छुआ था।

राजधानी दिल्ली पिछले 10 दिन से कड़कड़ाती धूप और भीषण गर्मी से जूझ रही है। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच चुका है। इस भीषण गर्मी में कूलर, एयर कंडीशनर और पंखे चलाने के लिए बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 4:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement