facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में ‘हवाला करोबारी’ कोचर को जमानत दी

Advertisement

कथित ठग चंद्रशेखर पर कई लोगों को धोखा देने का आरोप है, जिसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्ति भी शामिल हैं।

Last Updated- November 29, 2023 | 7:16 PM IST
Delhi High Court

दिल्ली हाईकोरिट ने सुकेश चंद्रशेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की ‘जबरन वसूली’ से जुड़े मामले में कथित हवाला कारोबारी अवतार सिंह कोचर को बुधवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने कोचर को दिल्ली पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामलों में राहत दी।

ईडी चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ कथित धनशोधन मामले की जांच कर रही है। न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि याचिकाकर्ता की उम्र 69 वर्ष है और वह कई बीमारियों से ग्रस्त है एवं मामले के तथ्यों व परिस्थितियों के मद्देनजर जमानत का हकदार है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड के WhatsApp चैनल को फॉलो करने के लिए क्लिक करें

धनशोधन मामले में कोचर को जमानत देते हुए अदालत ने कहा, ‘‘महज इसलिए कि याचिकाकर्ता पर हवाला कारोबारी होने का आरोप लगाया गया है, उसे जमानत देने से इनकार नहीं किया जा सकता। अदालत को स्वयं को वर्तमान मामले के तथ्यों तक ही सीमित रखना आवश्यक है। यह उल्लेख करना भी उचित है कि जिस जघन्य अपराध का आरोप लगाया गया है, उसे साबित करने की जिम्मेदारी अभियोजन पक्ष के लिए भी उतनी ही कठिन होगी।’’

कथित ठग चंद्रशेखर पर कई लोगों को धोखा देने का आरोप है, जिसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्ति भी शामिल हैं। चंद्रशेखर इस समय जेल में है।

कोचर पर चंद्रशेखर के कहने पर हवाला के जरिये पैसों को इधर से उधर करने का आरोप है। अदालत ने कोचर पर जमानत के साथ कई शर्तें भी लगाईं हैं, जिनमें अदालत की अनुमति के बिना देश या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) नहीं छोडने और नियमित रूप से जांच एजेंसियों के सामने पेश होने की शर्तें शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 7:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement