facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Income: दो साल में 22 फीसदी अमीर हुए दिल्ली के लोग, राजधानी में महंगाई देश से कम

Delhi Income: वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 3,76,217 रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 4,61,910 रुपये हो गई।

Last Updated- March 01, 2024 | 4:18 PM IST
Pradhan Mantri MUDRA Yojana

Delhi Income: दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो साल में 22 फीसदी बढ़कर चालू वित्त वर्ष में 4.61 लाख रुपये हो गयी। शुक्रवार को पेश राज्य आर्थिक समीक्षा में यह जानकारी दी गई।

4 मार्च को विधानसभा में पेश होगा दिल्ली का बजट

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 की आर्थिक समीक्षा पेश करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के सुचारू कामकाज में पैदा हुई बाधाओं के बावजूद इसकी प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का बजट चार मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

दिल्ली का GSDP 11,07,746 करोड़ रुपये होने की संभावना

उन्होंने आर्थिक समीक्षा का ब्योरा देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में मौजूदा कीमतों पर दिल्ली का GSDP (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) 11,07,746 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जो 2022-23 की तुलना में 9.17 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 में दिल्ली की GSDP 10.14 लाख करोड़ रुपये थी।

Also read: Feb Manufacturing PMI: फरवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ ने पकड़ी रफ्तार…पांच माह के हायर लेवल पर पहुंची

देश की GDP में दिल्ली का योगदान लगभग 3.9 फीसदी

आतिशी ने कहा कि कोविड के बाद के दौर में दिल्ली की वास्तविक GSDP 2021-22 में 8.76 फीसदी और 2022-23 में 7.85 फीसदी की दर से बढ़ी, जो देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले तेज है। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनसंख्या भारत की जनसंख्या का 1.5 फीसदी है, जबकि इसकी GSDP का भारत की GDP में लगभग 3.9 फीसदी योगदान है।”

दिल्ली में महंगाई देश से कम

वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 3,76,217 रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 4,61,910 रुपये हो गई। इस तरह दो वर्षों में 22 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जनवरी-दिसंबर 2023 में दिल्ली की मुद्रास्फीति दर 2.81 फीसदी थी जबकि इसी अवधि में राष्ट्रीय मुद्रास्फीति दर 5.65 फीसदी थी। मंत्री ने कहा कि दिल्ली मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं के लिए बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की सुविधा देती है और अभी भी यह राजस्व अधिशेष के साथ एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

First Published - March 1, 2024 | 3:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट