facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Industry Pollution : औद्योगिक प्रदूषण पर सख्ती, एक महीने तक चलेगा अभियान

Advertisement

डीपीसीसी को औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों का केवल अनुमोदित ईंधन पर संचालन के साथ ही इन क्षेत्रों से औद्योगिक कचरे का नियमित उठान और उचित वैज्ञानिक निपटान सुनिश्चित करने के न

Last Updated- October 18, 2023 | 5:14 PM IST
Pollution

दिल्ली सरकार औद्योगिक प्रदूषण से निपटने की तैयारी में जुट गई है। सरकार इसके तहत अगले एक महीने तक औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है। इस संबंध में बुधवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने समीक्षा बैठक की।इस बैठक में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), दिल्ली राज्य औद्योगिक अवसंरचना और विकास निगम (डीएसआईआईडीसी), पर्यावरण विभाग समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे |

औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगा अभियान
बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि औद्योगिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक दिल्ली में औद्योगिक प्रदूषण के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली में औद्योगिक इकाइयों के लगातार निरीक्षण के लिए दिल्ली डीपीसीसी और डीएसआईआईडीसी की 66 टीमों की तैनाती की गई है। औद्योगिक अपशिष्ट की डंपिंग की निगरानी के लिए पूरी दिल्ली में पेट्रोलिंग टीम तैनात की गई है। सभी टीमें दिल्ली में औद्योगिक इकाइयों पर निगरानी रखने और उनके द्वारा प्रदूषण रोकने के लिए त्वरित कदम उठाने का कार्य करेगी। जिसकी रिपोर्ट समय-समय पर पर्यावरण विभाग को भेजी जाएंगी। डीपीसीसी की टीम को औद्योगिक इकाइयों द्वारा पर्यावरण नियमों के उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है|

यह भी पढ़ें : DDA अगले महीने प्लॉट, मोबाइल टावर साइट की ई-नीलामी करेगा आयोजित

दिल्ली के 1753 पंजीकृत औद्योगिक इकाईयां पीएनजी में परिवर्तित
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली की 1753 पंजीकृत औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी में परिवर्तित कर दिया गया है और यदि कोई भी औद्योगिक इकाई पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करती पाई जाएंगी, तो उस पर संबंधित विभाग द्वारा उचित और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीपीसीसी को उद्योगों का केवल अनुमोदित ईंधन पर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों से औद्योगिक कचरे का नियमित उठान और उचित वैज्ञानिक निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement