facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी का AQI शाम चार बजे 441 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। शनिवार को AQI 417 था।

Last Updated- November 17, 2024 | 8:25 PM IST
Delhi second most polluted city in India, AQI in 'severe' category दिल्ली भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 'गंभीर' श्रेणी में

Delhi second-most polluted city in India: राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता रविवार को और खराब हो गई तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 441 रहा, जिससे दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। राष्ट्रीय राजधानी का AQI शाम चार बजे 441 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। शनिवार को AQI 417 था। देश के चार शहरों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के बहादुरगढ़ में सबसे अधिक 445 AQI रहा, इसके बाद दिल्ली में 441, हरियाणा के भिवानी में 415 और राजस्थान के बीकानेर में 404 AQI दर्ज किया गया।

Also read: Manipur Violence: मणिपुर में चार और विधायकों के घर जलाए गए, बीरेन के पैतृक घर पर हमला करने का प्रयास किया गया

दिल्ली के 40 निगरानी स्टेशनों में से सीपीसीबी द्वारा साझा किए गए 32 स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार 32 स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर श्रेणी’ में दर्ज किया, जिनमें AQI का स्तर 400 से ऊपर रहा।

Advertisement
First Published - November 17, 2024 | 8:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement