facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, बिहार का बेगूसराय सबसे खराब हवा वाला शहर; 134 देशों में भारत कहां

Advertisement

स्विस संगठन आईक्यू एयर की 'विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट-2023' शीर्षक से आई रिपोर्ट के अनुसार लगातार चौथे वर्ष दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है।

Last Updated- March 19, 2024 | 11:12 PM IST
Delhi Pollution

वायु गुणवत्ता की लगातार खराब होती स्थिति की चिंताओं के बीच पिछले साल भारत 134 देशों में तीसरा सबसे प्रदूषित देश आंका गया। स्विस संगठन आईक्यू एयर की ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट-2023’ शीर्षक से आई रिपोर्ट के अनुसार औसत वार्षिक पीएम2.5 सांद्रता 54.4 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के साथ भारत की स्थिति केवल अपने पड़ोसी देशों बांग्लादेश और पाकिस्तान से ही बेहतर है।

प्रदूषण के मामले में औसत पीएम2.5 सांद्रता 79.9 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के साथ बांग्लादेश दुनिया में पहले नंबर पर है, जबकि 73.5 के स्तर के साथ पाकिस्तान दूसरा सबसे प्रदूषित देश है।

रिपोर्ट के अनुसार लगातार चौथे वर्ष दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बना हुआ है। वर्ष 2023 में यहां पीएम2.5 सांद्रता 92.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई, जो 2022 में 89.1 माइक्रोग्राम थी।

वर्ष 2022 के मुकाबले वायु गुणवत्ता की स्थिति और खराब हुई है। इस मामले में भारत औसत पीएम2.5 सांद्रता 53.3 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के साथ 8वें नंबर पर था।

बिहार का बेगूसराय सबसे प्रदूषित शहर

इस सूची में आश्चर्यजनक रूप से बिहार का बेगूसराय शहर भी आ गया है, जो वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र घोषित किया गया है। बेगूसराय को लेकर चौंकाने वाली बात यह है कि जो शहर पिछले साल वायु गुणवत्ता रैंकिंग में भी शामिल नहीं था, उसमें औसत पीएम2.5 सांद्रता 118.9 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई।

आईक्यू एयर संगठन की वार्षिक रिपोर्ट में और भी निराशाजनक तस्वीर है, क्योंकि सरकार और आम नागरिकों की तमाम कोशिशों के बावजूद वायु प्रदूषण कम करने के सभी उपाय कम पड़ रहे हैं।

आईक्यू एयर संस्था की 2022 के लिए तैयार रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत के लगभग 60 प्रतिशत शहरों में पीएम2.5 का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दिशानिर्देशों से कम से कम सात गुना अधिक है। एक अनुमान के मुताबिक वैश्विक स्तर पर प्रत्येक नौ मौतों में एक का कारण वायु प्रदूषण रहा है।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement