facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Mayor Election : शैली ओबेरॉय और मोहम्मद इकबाल ने नामांकन किया दाखिल

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 4:36 PM IST
Shelly Oberoi files nomination

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर चुनाव में शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने फिर से क्रमश: महापौर तथा उप महापौर पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया। एमसीडी चुनाव 26 अप्रैल को होने हैं।

इस दौरान राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी भी उनके साथ मौजूद थीं। वर्तमान में शैली ओबेरॉय महापौर और मोहम्मद इकबाल उप महापौर हैं। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले भी महापौर चुनाव में खलल डालने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी ‘आप’ की जीत हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम महापौर और उप महापौर पद के लिए क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को ही उम्मीदवार बनाएंगे। इससे पहले हुए महापौर चुनाव में भाजपा की बाधा डालने की कोशिशों के बावजूद ‘आप’ विजयी हुई थी। हमारे उम्मीदवार इस बार भी चुनाव जीतेंगे।’’

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में हर वित्तीय वर्ष के अंत के बाद नए सिरे से महापौर का चुनाव होता है। एमसीडी में पहले वर्ष के लिए महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित रहता है, दूसरे वर्ष में पद किसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होता।

तीसरे वर्ष में आरक्षित वर्ग का व्यक्ति ही चुनाव लड़ सकता है और अन्य दो वर्ष किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। तीन निगमों को एमसीडी में एकीकृत करने के बाद एक नए परिसीमन की कवायद की गई थी, जिसमें 2012 के मुकाबले वार्ड की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी।

दिल्ली में पिछले चार दिसंबर को नगर निकाय चुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की थी।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement